बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और फैंस कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं जिसके चलते पूरी दुनिया के सामने उन्हें अपमानित होना पड़ता है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखने को मिला है और ऐसा लगता है कि बांग्लादेशी फैंस पुरानी घटनाओं से बिल्कुल भी सबक नहीं लेते हैं। मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर बांग्लादेशी फैंस ने अपनी हरकत से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को आहत किया है। 

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि आज यानि 19 अक्तूबर को बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच वार्म-अप मैच खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से ये मैच रद्द हो गया। इस मैच को लेकर दोनों टीमों के फैंस में काफी उत्साह भी था लेकिन इस उत्साह में बांग्लादेशी फैंस दक्षिण अफ्रीका के कप्तान की हाइट का मज़ाक उड़ा बैठे।

Advertisement

इस मैच से पहले, अबू धाबी टी 10 लीग में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल बांग्ला टाइगर्स ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें शाकिब अल हसन और टेम्बा बावुमा एक-दूसरे के बगल में खड़े हैं, लेकिन बावुमा के सामने शाकिब को एक विशाल इंसान की तरह दिखाया गया और बावुमा को उनके सामने काफी छोटा दिखाया गया।

इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया। नाराज प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हए यहां तक कह दिया कि अगर ये ऐसी हरकतें नहीं रोक सकते तो इन्हें क्रिकेट खेलना बंद कर देना चाहिए। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार