बांग्लादेश में चल रही अराजकता के बीच प्रदर्शनकारियों ने कई क्रिकेटर्स को भी निशाना बनाया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के नरैल स्थित घर में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ अवामी लीग पार्टी के सांसद मुर्तजा पर बांग्लादेश में कथित "नरसंहार और छात्रों की सामूहिक गिरफ्तारी" पर उनकी चुप्पी के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें देखा जा सकता है कि उनके घर में तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है।सरकारी नौकरियों में कोटा योजना को लेकर छात्र इतने हिंसक हो गए कि उनके विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें अपनी ज़ान बचाने के लिए भारत की शरण लेनी पड़ी।

Advertisement

बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने पुष्टि की कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है, ऐसी खबरें हैं कि वो अपनी बहन के साथ देश छोड़कर चली गई हैं। सेना प्रमुख ने कहा कि सेना बांग्लादेश को चलाने के लिए अंतरिम सरकार बनाने में मदद करेगी। हसीना शरण लेने के लिए भारत पहुंचीं और उम्मीद है कि शरण के लिए बातचीत करने के बाद वह यूरोप के लिए उड़ान भरेंगी। इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को तहस-नहस कर दिया और संपत्ति में तोड़फोड़ भी की।

अगर मुर्तजा की बात करें तो उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में 117 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की, जो उनके देश के लिए सबसे अधिक है। अपने लंबे क्रिकेट करियर के दौरान, उन्होंने 36 टेस्ट, 220 वनडे और 54 टी-20 मैचों में 390 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए और 2,955 रन बनाए। रिटायरमेंट के बाद, उन्होंने 2018 में राजनीति में कदम रखा, हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग में शामिल हुए और नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में सीट जीती।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार