नई दिल्ली, 2 नवंबर | बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी करने जा रहे रोहित शर्मा का मानना है कि मेहमान टीम ने हमेशा भारत को दबाव में रखा है। उन्होंने साथ ही कहा कि बांग्लादेश की टीम घर से बाहर किसी भी टीम को हरा सकती है। बांग्लादेश की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों तमीम इकबाल और आलराउंडर शाकिब अल हसन के बिना ही भारत दौरे पर आई है।

Advertisement

तमीम निजी कारणों से दौरे से हट चुके हैं जबकि शाकिब पर आईसीसी द्वारा दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

रोहित ने शनिवार को मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपने अनुभवी खिलाड़ियों शाकिब और तमीम की गैर मौजूदगी के बावजूद बांग्लादेश की टीम किसी भी टीम को हरा सकती है।

रोहित ने कहा, "बांग्लादेश की टीम बहुत ही मजबूत है। हाल के वर्षो में हमने देखा है कि उन्होंने ना केवल घर में बल्कि घर के बाहर भी किस तरह का प्रदर्शन किया है। खासकर, हमारे खिलाफ। उन्होंने हमेशा से हमें दबाव में रखा है, इसलिए इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "उनके पास युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इस चीज पर ध्यान दें कि एक टीम के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है। हमारे पास भी एक युवा टीम है और कई सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।"

इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उनका काम अब इस टीम को आगे लेकर जाना है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "बतौर कप्तान मेरा काम बेहद आसान है। विराट ने जहां इस टीम को छोड़ा है, मैं वहीं से इसे आगे ले जाना चाहता हूं। मैंने सीमित मौकों में जो कुछ किया है, वही मैं यहां भी करना चाहता हूं, जोकि विराट पिछली टीम के साथ कर चुके हैं। मैं केवल टीम को आगे लेकर जाना चाहता हूं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार