डबलिन, 18 मई (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने यहां आयरलैंड में आयोजित ट्राई सीरीज के फाइनल में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पराजित किया।
वर्षा से बाधित फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शाई होप (74) और सुनील एमब्रिस (69) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 24 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। 

Advertisement

डकवर्थ लुईस नियम के कारण बांग्लादेश को जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य मिला। जिसे उसने सौम्य सरकार (66) और मोसद्दिक हुसैन की 24 गेंद पर 52 रन की धमाकेदार पारी की बदौलत सात गेंद रहते हासिल कर लिया। 

Advertisement

बांग्लादेश की किसी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अब तक की यह पहली जीत है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। होप ने एमब्रिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 144 रन जोड़े। वेस्टइंडीज ने 24 ओवर की पारी में केवल एक विकेट गंवाया। होप ने 64 गेंद में 74 रन की पारी खेली, उन्होंने छह चौके और तीन छक्के जड़े। 

एमब्रिस 78 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में कुल सात चौके लगाए। डैरेने ब्रावो तीन रन बनाकर नाबाद रहे। 

 

इसके बाद, डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को जीत के लिए 24 ओवर में 210 रन का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए उसकी शुरुआत सामान्य रही। 

Advertisement

बांग्लादेश ने 59 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया। सलामी बल्लेबज तमीम इकबाल 18 रन की पारी खेलने के बाद गेब्रियल की गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। सब्बीर रहमान को भी गैब्रियल ने अपना शिकार बनाया। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद, सौम्य सरकार (66) और मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। 109 के कुल योग पर सरकार आउट हो गए। रहीम भी 22 गेंद पर 36 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। 

बांग्लादेश ने 143 के कुल योग पर मोहम्मद मिथुन के रूप में पांचवां विकेट गंवाया। 

Advertisement

अनुभवी मोहम्मदुल्लाह (19) ने हालांकि, मोसद्दिक हुसैन (52) के साथ मिलकर अपनी टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला और सात गेंद रहते ही बांग्लादेश को जीत दिला दी। 

हुसैन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। शेनोन गेब्रियल और रेयमोन रेफर को दो-दो विकेट मिले। फेबियन एलन ने एक विकेट चटकाया।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार