West Indies vs Bangladesh 2nd Test Day 3 Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जमैका के सबीना पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ  खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश की कुल बढ़त 211 रन की हो गई है। तीसरे दिन जाकेर अली 29 रन औऱ ताइजुल इस्लाम 9 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही और पहली ही ओवर में महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शादमान इस्लाम ने 46 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 42 रन, शाहदात हुसैन दीपू ने 28 रन औऱ लिटन दास ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में शमर जोसेफ ने 2 विकेट, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ औऱ जस्टिन ग्रीव्स ने 1-1 विकेट लिया। 

तीसरे दिन पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज की टीम 146 रनों पर ढेर हो गई।  कीसी कार्टी ने 40 रन और कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 39 रन की पारी खेली। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। पहली पारी में 200 से कम का स्कोर बनाने के बावजूद भी बांग्लादेश को 18 रन की बढ़त हासिल हुई, जो उसके टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ है।

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए नाहिद राणा ने टेस्ट में पहली बार 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हसन महमूद ने 2 विकेट, तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 164 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। शादमान इस्लाम ने 137 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, वहीं कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 75 गेंदों में 36 रन बनाए।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार