ढाका, 26 मार्च| बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने देश में कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए सरकार को अपनी आधी सैलरी दान करने का फैसला किया है। ढाका ट्ब्यिून की रिपोर्ट के अनुसार, देश के 27 खिलाड़ी अपनी आधी सैलरी दान कर रहे हैं। इन 27 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल हैं जबकि बाकी 10 खिलाड़ी भी राष्ट्रीय टीम से खेल चुके हैं।

Advertisement

खिलाड़ियों की एक संयुक्त बयान में कहा गया है, " पूरी दुनिया कोरोनावायरस महामारी से लड़ रहा है। बांग्लादेश में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे है। हम क्रिकेटर हैं और हम इस बीमारी को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से आवश्यक कदम उठाने को कह रहे हैं।"

Advertisement

बयान के अनुसार, " हमारा मानना है कि लोगों को जागरूक करने के अलावा हमारे पास और भी करने के लिए बहुत कुछ है। कोरोना से लड़ने के लिए देश के कुल 27 क्रिकेटर अपनी आधी सैलरी दान कर रहे हैं। टैक्स हटाने के बाद यह रकम करीब 25 लाख टका होगी।"

बयान में आगे कहा गया, " हो सकता है यह फंड काफी ना हो कोरोनावायरस के खिलाफ जंग के लिए, लेकिन अगर हम सब मिलकर अपने हिसाब से दान करेंगे, तो यह कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अहम साबित हो सकता है।"

बांग्लादेश में कोरोनावायरस के अब तक 39 मामले सामने आ चुके हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बात के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटरों पर सवाल उठ रहे हैं। जो सैलरी औऱ कमाई के मामले में बांग्लादेश के खिलाड़ियों से बहुत आगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली, गौतम गंभीर औऱ इरफान पठान ने आगे आकर अपने तरीके से जरूरतमंदों की मदद की, लेकिन मौजूदा टीम से अभी तक किसी खिलाड़ी के किसी तरह के दान की खबर अभी नहीं आई है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार