24 जून। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सोमवार को रोज बाउल मैदान पर जारी आईसीसी विश्व कप के अपने सातवें मुकाबले में अफगानिस्तान को 263 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी अफगान टीम ने मुश्फीकुर रहीम (83) और शाकिब अल हसन (51) के अर्धशतकों के बावजूद बांग्लादेश को निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 262 रनों पर सीमित कर दिया।

Advertisement

तमीम इकबाल ने भी 36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा महमुदुल्लाह ने 27 और मोसद्दैक हुसैन ने 35 रन जोड़े। अफगानिस्तान की ओर से 18 साल के तेज गेंदबाज मुजीब उर रहमान ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। गुलबदीन नैब को दो सफलता मिली।

Advertisement

दोनों टीमों का यह सातवां मुकाबला है। बांग्लादेश के खाते में दो जीत, तीन हार और एक रद्द मैच से पांच अंक हैं और वह 10 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर है।

दूसरी ओर, अफगान टीम को अब तक अपने सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम का अंकों का खाता भी नहीं खुल सका है। यह 10वें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार