3 मार्च,नई दिल्ली। ओपनर तमीम इकबाल के धमाकेदार शतक के दम पर बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को जीत के लिए 323 रनों का लक्ष्य दिया है।  

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान बांग्लादेश ने 136 गेंदों में 20 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 158 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह वनडे में किसी भी बांग्लादेशी क्रिकेटर द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम ने 50 गेंदों में 55 रन बनाए। जिसके चलते बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

Advertisement

जुलाई 2018 के बाद का यह तमीम का पहला वनडे शतक है। 

जिम्बाब्वे के लिए कार्ल मुम्बा और डोनाल्ड तिरिपानो ने 2-2, वहीं चार्ल्टन शुमा और वेस्ले मधवीरे ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार