Bangladesh vs Pakistan, 2nd Test Day 3: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का लक्ष्य रखा है। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने दो ओवर खेले लेकिन रनों का खाता नहीं खुल सका।
इससे पहले तीसरे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी 390 रनों पर सिमट गई। टॉप स्कोरर रहे मुशफिकुर रहीम, जिन्होंने 233 गेंदों में 137 रन की पारी खेली। रहीम के करियर का यह 14वां टेस्ट शतक है औऱ इस फॉर्मेट में वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 92 गेंदों में 69 रन और महमूदुल हसन जॉय ने 64 गेंदों में 62 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट, साजिद खान ने 3 विकेट, हसन अली ने 2 विकेट और मोहम्मद अब्बास ने 1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले दूसरे दिन बिना किसी नुकसान के 21 रन से आगे खेलने उतरी पाकिस्तान टीम पहली पारी में 232 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे मेजबान टीम को 46 रन की अहम बढ़त मिली। बाबर आजम ने 84 गेंदों में 68 रन और निचले क्रम में 28 गेंदों में 38 रन बनाए।
बांग्लादेश के लिए गेंद से कमाल दिखाते हुए नाहिद राणा और ताइजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट, मेहद हसन मिराज और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।
गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन बांग्लादेश ने लिटन दास (126 रन) के शतक की बदौलत 278 रन बनाए थे।
पहली पारी में पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4 विकेट, मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट, हसन अली ने 2 विकेट औऱ साजिद खान ने 1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि बांग्लादेश सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।