Bangladesh Squad Asia Cup 2025: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान लिटन दास के हाथों में रहेगी, जबकि सबसे बड़ा सरप्राइज विकेटकीपर बल्लेबाज़ नुरुल हसन की वापसी रही। इससे पहले बांग्लादेश की टीम नीदरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेलेगी।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने शुक्रवार, 22 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कप्तानी लिटन दास ही करेंगे और इस बार ‘टाइगर्स’ अपनी पहली एशिया कप ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

Advertisement

चयनकर्ताओं ने टीम में कुछ नए नामों को जगह दी है, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज़ नुरुल हसन की वापसी को लेकर रही। नुरुल हसन ने आखिरी बार बांग्लादेश के लिए 2022 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। इसके अलावा सैफ हसन भी दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, बहीं मेहदी हसन मिराज और सौम्या सरकार को मेन स्क्वाड में ना रखकर स्टैंडबाय में रखा गया है।

एशिया कप से पहले बांग्लादेश की टीम नीदरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी। ये मुकाबले 30 अगस्त, 1 सितंबर और 3 सितंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद टीम का फोकस पूरी तरह एशिया कप पर होगा, जहां बांग्लादेश को ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग से भिड़ना है।

बांग्लादेश की टीम (एशिया कप 2025 और नीदरलैंड T20I सीरीज़ के लिए):
लिटन दास (कप्तान), तंजिद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदय, जकर अली अनीक, शमीम हुसैन, क्वाज़ी नुरुल हसन सोहन, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंज़िम हसन साकिब, तास्किन अहमद, शोरीफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन।

स्टैंडबाय (एशिया कप के लिए):
सौम्या सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ नीदरलैंड का स्क्वॉड:
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), नोआह क्रोस, मैक्स ओ'डाउड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामनूरु, साकिब ज़ुल्फ़िकार, रयान क्लेन, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन, शारीज़ अहमद, बेन फ़्लेचर, डेनियल डोरम।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार