Australia vs Bangladesh 1st Test Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अगस्त से डार्विन में होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज क पहले मुकाबले के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में अनकैप्ड तेज गेंदबाज मुशफिक हसन को शामिल किया गया है।
नाहिद राणा के सीरीज़ से बाहर होने के बाद इस दांए हाथ के तेज गेंदबाज मुशफिक को टीम में शामिल किया गया। नाहिद के अलावा, शोरिफुल इस्लाम भी सीरीज़ के पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। दोनों तेज़ गेंदबाज़ अपनी-अपनी चोटों से उबर रहे हैं।
बल्लेबाज़ सौम्य सरकार साढ़े पांच साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में मीरपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। वहीं 2025 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार खेलने वाले विकेटकीपर जाकेर अली भी टीम में आए हैं क्योंकि लिटन दास चोट के कारम पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मिले ब्रेक के बाद तस्कीन अहमद और मेहदी हसन भी लौटे हैं।
बांग्लादेश की टीम 31 जुलाई को रवाना होगी और 6 से 8 अगस्त के बीच डार्विन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ़ तीन दिन का मैच खेलेगी। ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा रही दो मैचों की यह सीरीज़ 13 से 17 अगस्त तक डार्विन में शुरू होगी और इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 से 26 अगस्त तक मैके में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम
Also Read: LIVE Cricket Score
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज (उप कप्तान), ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुशफिक हसन।