Sri Lanka vs Bangladesh ODI 2025: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बांग्लादेश की यह पहली वनडे सीरीज है औऱ टीम में पांच बदलाव देखने को मिले हैं। टीम में लिटन दास (Litton Das) की वापसी हुई है, वहीं महमुदुल्लाह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से और मुशफिकुर रहीम ने वनडे से संन्यास ले लिया है। दोनों ने चैंपियंस ट्रॉफी से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद यह फैसला किया था। 

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ सिलेक्टर गाजी अशरफ हुसैन ने कहा कि लिटन कौ मौका इसलिए दिया गया है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश की टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। बता दें कि लिटन ने दिसंबर 2023 में न्यूजीलैंड दौरे से दिसंबर 2024 वेस्टइंडीज दौरे तक 8 मैच में सिर्फ 36 रन बनाए थे। जिसके बाद लिटन को बाहर का रास्ता दिखाया गया था और वह चैंपियंस ट्रॉफी का भी हिस्सा नहीं थे। 

Advertisement

अशरफ हुसैन ने कहा, “ लिटन दास खराब दौर से गुजर रहे थे, लेकिन समय ही सबसे बड़ा मरहम है। वह टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान हैं, इसलिए हम अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक उनके बारे में विचार कर सकते हैं।अगर किसी को फॉर्म में लौटना है, तो मैदान पर लंबा समय बिताना सबसे अच्छा है। हमें लगता है कि लिटन वनडे से टी20 में अपनी फॉर्म को बरकरार रख सकते हैं।"

इसके अलावा सिलेक्टर्स ने मोहम्मद नईम, शमीम हुसैन और हसन महमूद को भी वापरस टीम में बुलाया है। नईम ने सितंबर 2023 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला है, वहीं तनवीर को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है। उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए सिर्फ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

श्रीलंका औऱ बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैच 2, 5 और 8 जुलाई को खेले जाएंगे। पहले दो वनडे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में औऱ तीसरा और आखिरी मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जेकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, हसन महमूद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार