3 जुलाई। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को टीम में शामिल किया है जबकि सलामी बल्लेबाज इमरूल कायेस को बाहर कर दिया है। लिटन साथ-साथ तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान, सब्बीर रहमान और एनामुल हक की भी 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। टीम की कमान तेज गेंदबाज मशर्रफे मुर्तजा के हाथों में होगी। 

Advertisement

वहीं कायेस के अलावा हरफनमौला खिलाड़ी नासिर हुसैन, अब्दुल हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद मिथुन और सुंजामुल इस्लाम को टीम से बाहर रखा गया है। 

इनकी जगह मोसादिक हुसैन, नजमुल हुसैन, नजमुल इस्लाम, अबु हैदर और अब जायेद को मौका दिया गया है। वनडे सीरीज 22 जुलाई से शुरू होगी जो गयाना और सेंट किटस में खेले जाएंगे। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 

टीम- मशर्रफे मुर्तजा (कप्तान), शाकिब अल हसन (उपकप्तान), तमीम इकबाल, एनामुल हक, लिटन दास, मु़श्फीकुर रहीम, सब्बीर रहमान, महमुदूल्लाह, मोसादिक हुसैन, नजमुल हुसैन, मेहदी हसन, नजमुल इस्लाम, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिर रहमान, अबु हैदर, अबु जायेद।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार