चटगांव, 6 सितम्बर | अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने चार विकेट लेकर यहां जहुर अहमद चौधरी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बांग्लादेश को बैकफुट पर पहुंचा दिया। अफगानिस्तान के पहली पारी के स्कोर 342 के सामने बांग्लादेश ने दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट महज 194 रनों पर खो दिए हैं। मोसाद्देक हुसैन 44 और ताइजुल इस्लाम 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

राशिद ने टीम के मध्य क्रम को पूरी तरह से अपनी फिरकी में फंसा लिया। यामिन अहमदजई ने पारी की चौथी ही गेंद पर शादमन इस्लाम को पवेलियन भेज मेजबान टीम को पहला झटका दिया। मोहम्मद नबी ने सौम्य सरकार (17) को पवेलियन भेजा।

 
Advertisement

राशिद ने लिटन दास (33) को अपना पहला शिकार बनाया। विपक्षी कप्तान शाकिब अल हसन (11) का विकेट भी राशिद के हिस्से आया। मुश्फिकुर रहीम को तो राशिद ने खाता भी नहीं खोलने दिया।

बांग्लादेश के लिए विकेटों के गिरते सिलसिले के बीच मोमिनुल हक जरूर विकेट पर पैर जमा 52 रन बनाने में सफल हुए। वह हालांकि अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और 130 के कुल स्कोर पर नबी का दूसरा शिकार बने। इससे पहले राशिद ने महामुदुल्लाह (7) को पवेलियन भेज अपना चौथा विकेट ले लिया था।

कैस अहमद ने मेहेदी हसन मिराज को आउट कर बांग्लादेश को आठवां झटका दिया।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 271 के कुल स्कोर के साथ की। असगर अफगान अपने खाते में चार रन जोड़ कर 92 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 174 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के मारे।

Advertisement

उनके बाद अफसर जाजई (41) भी पवेलियन लौट लिए। राशिद ने बल्ले से भी योगदान दिया और 61 गेंदों पर दो चौके तथा तीन छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली।

मिराज ने राशिद को आउट कर अफगानिस्तान की पारी का अंत किया। अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह ने 102 रन बनाए। वह मैच के पहले दिन ही पवेलियन लौट लिए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार