Bangladesh vs New Zealand T20I Series: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ों की तिकड़ी. मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा को चटगांव में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद रिपन मंडल और अनकैप्ड अब्दुल गफ़्फ़ार सकलैन को टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

दिसंबर में आयरलैंड के खिलाफ अपनी पिछली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में खेली गई बांग्लादेश टीम में  रिपन और सकलैन ही दो नए नाम हैं। वहीं जाकेर अली और माहिदुल इस्लाम को टीम से बाहर कर दिया गया है। तस्कीन औऱ राणा भी उस सीरीज का हिस्सा नहीं थे लेकिन पिछले कुछ समय में दोनों वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। 

Advertisement

रिपन ने अपने तीनों टी-20 इंटरनेशनल मैच में 2023 के एशियन गेम्स में खेले थे और हाल के समय में डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट के तौर पर उभरे हैं। मार्च में हुए हीसीएल वन-डे टूर्नामेंट में वे आठ विकेट लेकर दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे। 28 साल के सकलेन ने मुश्किल लेंथ पर गेंदबाज़ी करने और अपनी विविधताओं का इस्तेमाल करने की काबिलियत दिखाई है, और वे अपनी ज़ोरदार हिटिंग के हुनर के लिए भी जाने जाते हैं।

चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर ने कहा, "रिपन मंडल काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम नई गेंद के साथ उनकी काबिलियत का इस्तेमाल कर सकते हैं और उनकी डेथ गेंदबाजी भी काफी शानदार रही है। सकलेन हमारे गेंदहाजी ऑलराउंडर का विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में अच्छी फॉर्म भी दिखाई है। हम उन्हें टी-20 इंटरनेशनल टीम में देखने की उम्मीद कर रहे थे। इससे हमें नाहिद राणा और तस्कीन को आराम देने का मौका मिला। जाहिर है, राणा को आराम की ज़रूरत है क्योंकि टेस्ट सीरीज़ (पाकिस्तान के खिलाफ) आने वाली है।"

बांग्लादेशऔऱ न्यूजीलैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल के पहले दो मैच 27 और 29 अप्रैल को चटगांव में खेले जाएंगे। वहीं तीसरा मुकाबला 2 मई को ढाका में होगा। 

बांग्लादेश टीम 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, नुरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रिपन मंडल, मोहम्मद सैफुद्दीन, अब्दुल गफ्फार सकलेन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार