Bangladesh vs Afghanistan 2nd T20I, Dream 11 Team

Advertisement

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (16 जुलाई) को सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे है। टी20 सीरीज का पिछला मैच बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 2 विकेट से हराकर जीता था।

Advertisement

इस मुकाबले में आप अफगानिस्तान के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर दांव खेल सकते हैं। नबी के पास खूब अनुभव है। वह अफगानिस्तान के लिए 108 टी20 मुकाबलों में कुल 1809 रन और 87 विकेट झटक चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 54 रन बनाए थे। इसके अलावा वह आपको गेंदबाज़ी करके भी काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप शाकिब अल हसन या रहमानुल्लाह गुरबाज को चुन सकते हैं।

BAN vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 16 जुलाई 2023
समय - 5:30 PM IST
वेन्यू - सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

BAN vs AFG: Pitch Report

Advertisement

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर अब तक कुल 47 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 28 और रन चेज करने वाली टीम ने 19 मैच जीते हैं। 

टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी सिलहट क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला गया था जिसमें दोनों ही टीमों ने 150+ रन बनाए थे। यहां स्पिन गेंदबाज़ों को पिच से अच्छी मदद मिल सकती है।

BAN vs AFG Head-to-Head

Advertisement

कुल - 10
बांग्लादेश - 04
अफगानिस्तान - 06

BAN vs AFG: Where to Watch?

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेली जानी वाली टी20 सीरीज भारतीय फैंस फैनकोर्ड (Fancode) पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Bangladesh vs Afghanistan Dream 11 Team

विकेटकीपर - रहमानुल्लाह गुरबाज़
बल्लेबाज - इब्राहिम ज़दरान, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय
ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन (कप्तान), मोहम्मद नबी(उपकप्तान), करीम जनत, अजमतुल्लाह ओमरजाई
गेंदबाज - तस्कीन अहमद, राशिद खान, फजलहक फारूकी

Bangladesh Probable Playing XI

Advertisement

रोनी तालुकदार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, नासम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान. शोरफुल इस्लाम

Afghanistan Probable Playing XI

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), करीम जनत, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार