Bangladesh vs India 3rd ODI, Dream 11 Team

Advertisement

बांग्लादेश और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (22 जुलाई) को शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 108 रनों के बड़े अंतर से जीतकर मेजबान टीम बांग्लादेश को हराया था। ऐसे में अब यह सीरीज दो मैचों के बाद एक-एक की बराबरी पर खड़ी है।

Advertisement

इस मुकाबले में आप भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर पर दांव खेल सकते हैं। कप्तान कौर एक अनुभवी बल्लेबाज हैं, उन्होंने अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में 126 वनडे मुकाबले खेलकर भारतीय टीम के लिए 37.96 की औसत से 3379 रन बनाए हैं। पिछले मुकाबले में भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों में टीम के लिए 88 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली थी, ऐसे में वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगी। उपकप्तान के तौर पर आप जेमिमा रोड्रिग्स या देविका वैद्य को चुन सकते हैं।

BD-W vs IN-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 22 जुलाई 2023
समय - 09: 00 AM IST
वेन्यू -  शेर-ए-बांग्ला, ढाका

BD-W vs IN-W: Pitch Report

Advertisement

बांग्लादेश और भारत के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। इस ग्राउंड पर बड़े स्कोर नहीं बनते। यहां अब तक कुल 126 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 58 जीते हैं।

वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवर में 228 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 35.1 ओवर में महज 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी और यह मैच 108 रनों से गंवा बैठी थी।

BD-W vs IN-W Head-to-Head

Advertisement

कुल - 07
भारत - 06 
बांग्लादेश - 01

BD-W vs IN-W: Where to Watch?

यह मुकाबला क्रिकेट फैंस बांग्लादेश क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर इन्जॉय कर सकते हैं। 

Advertisement

Bangladesh vs India Dream 11 Team

विकेटकीपर - निगर सुल्ताना
बल्लेबाज - हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना, फरजाना होक, जेमिमा रोड्रिग्स
ऑलराउंडर - दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, राबिया खान, देविका वैद्य (उपकप्तान)
गेंदबाज - मरूफा अख्तर, सुल्ताना खातून

बैकअप -नाहिदा अख्तर, स्नेह राणा

Advertisement

Bangladesh Women Probable Playing XI

मुर्शिता खातून, शर्मिन अख्तर, फरजाना होक, लता मंडल, रितु मोनी, निगर सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), राबिया खान, नाहिदा अख्तर, फहीमा खातून, सुल्ताना खातून, मरूफा अख्तर

India Women Probable Playing XI

Advertisement

स्मृति मंधाना, प्रिया पुनिया, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, देविका वैद्य, मेघना सिंह

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार