Bangladesh vs India: ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर ब्रैड हॉग ट्विटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कमेंट्री के दौरान ब्रैड हॉग ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम के नाम का गलत उच्चारण किया जिसके बाद उन्हें फैंस के क्रोध का सामना करना पड़ रहा है। हॉग चटोग्राम में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज़ के पहले सत्र के दौरान बार-बार तैजुल इस्लाम को 'ताजमहल' के नाम से संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

तैजुल इस्लाम के नाम को हॉग समझने और पढ़ने में शायद नाकामयाब हो रहे थे। दो नामों (ताजमहल और तैजुल इस्लाम) की समान तुकबंदी के कारण वो बार-बार तैजुल इस्लाम को ताजमहल कह रहे थे। कमेंट्री के दौरान इस गलती के लिए तैजुल इस्लाम को जमकर आलोचना मिल रही है। फैंस पूर्व क्रिकेटर से माइक के पीछे बेहतर मानकों को बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा, 'ब्रैड हॉग तैजुल इस्लाम को 'ताजमहल' कह रहे हैं। म्यूट पर वापस जाएं। जैसे कि क्रिकेट देखा जाना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तैजुल इस्लाम 8 साल से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है। उनके पास 160 टेस्ट विकेट हैं। क्या उसका नाम ठीक से लेना इतना कठिन है?'

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। चोटिल रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 6 और चेतेश्वर पुजारा 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया ने कप्तान केएल राहुल (22 रन) के अलावा विराट कोहली (1 रन) और शुभमन गिल (20 रन) और ऋषभ पंत ने 46 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार