Bangladesh vs Netherlands 1st T20I Match Prediction: बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला शनिवार, 30 अगस्त को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश की टीम नीदरलैंड्स पर भारी रही है जिन्होंने 5 में से 4 मैच जीते हैं। ये भी जान लीजिए कि इन दोनों ही टीमों की टी20 फॉर्मेट में आखिरी भिड़ंत साल 2024 में वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी जहां किंग्सटाउन के मैदान पर बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 159 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 25 रनों से हराया था। 

Advertisement

BAN vs NED 1st T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 30 अगस्त 2025
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Sylhet International Cricket Stadium Pitch Report

बांग्लादेश के सिलहट क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 59 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 35 रन डिफेंड और 24 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते। गौरतलब है कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 132 रन रहा है, वहीं यहां टी20I में सर्वाधिक स्कोर 210/4 बना है जो कि श्रीलंका ने मेजबान टीम बांग्लादेश के खिलाफ साल 2018 में बनाया था।

Advertisement

बता दें कि सिलहट के मैदान पर एक संतुलित विकेट देखने को मिलता है, ऐसे में क्रिकेट फैंस को बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

BAN vs NED T20I Head To Head Record

कुल - 05
बांग्लादेश - 04
नीदरलैंड्स - 01

Advertisement

BAN vs NED 1st T20I : Where to Watch?

बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस Fancode App पर देख सकते हैं।

BAN vs NED 1st T20I: Player to Watch Out For

Advertisement

बांग्लादेश की टीम से लिटन दास, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नीदरलैंड्स की टीम की तो मैक्स ओ'डॉड, स्कॉट एडवर्ड्स, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन अपने प्रदर्शन से धमाल मचा सकते हैं।

Bangladesh vs Netherlands 1st T20I Probable Playing XI

Bangladesh 1st T20I Probable Playing XI: तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), जेकर अली, मेहदी हसन, शमीम हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, नासुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम।

Advertisement

Netherlands 1st T20I Probable Playing XI : विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), तेजा निदामनुरु, सेड्रिक डी लैंग, नूह क्रोज़, टिम प्रिंगल, सिकंदर जुल्फिकार, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

Bangladesh vs Netherlands Today's Match Prediction

मेजबान टीम बांग्लादेश काफी संतुलित और अनुभवी है, उन्हें अपनी घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा, यही वज़ह है वो इस मुकाबले में जीतने की बड़ी दावेदारी टीम है।

Advertisement

BAN vs NED 1st T20I Match Prediction, BAN vs NED Pitch Report, Today's Match BAN vs NED, BAN vs NED Prediction, BAN vs NED Predicted XIs, Cricket Tips, BAN vs NED Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Bangladesh vs Netherlands

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार