जिम्बाब्वे और बांग्लादेश (Zimbabwe Vs Bangladesh) के बीच खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज बांग्लादेशी टीम ने 2-1 से जीत ली है। तीसरा टी-20 मैच बांग्लादेश ने 5 विकेट से जीता और जिम्बाब्वे को उसी के घर पर धूल चटा दी। हालांकि, इस सीरीज की बात करें, तो दूसरे टी-20 के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दूसरे टी-20 मैच के दौरान एक ऐसी घटना कैमरे में कैद हो गई जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस को भूत की याद आ रही है। दरअसल, यह घटना बांग्लादेश की पारी के 18वें ओवर के दौरान घटित हुई, जब मोहम्मद सैफुद्दीन (Mohammad Saifuddin) स्ट्राइक पर थे और जिम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ तेंदई चतरा अपनी पांचवीं गेंद डाल रहे थे।

Advertisement

सैफुद्दीन स्टंप्स से काफी दूर खड़े थे लेकिन इसके बावजूद ना तो गेंद स्टंप्स पर लगी और ना ही उनका बल्ला लेकिन रहस्यमय तरीके से बेल्स खुद ब खुद गिर गईं। जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को लगा कि उन्हें विकेट मिल गई है लेकिन ऐसा नहीं था क्योंकि बेल्स अपने आप तेज हवा की वजह से गिरी थी।

अंपायर ने इस घटना की जांच करने के लिए तीसरे अंपायर का रुख किया और जब टीवी रिप्ले में देखा गया तो उसमें देखा जा सकता था कि बेल्स हवा से गिरी हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस घटना को भूतिया कहने की कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार