बांग्लादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन अक्सर अपने बयान के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच 58 वर्षीय लेखिका ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली के बारे में कुछ कड़े शब्दों का प्रयोग किया है। तस्लीमा नसरीन के मोईन अली पर की गई टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है। 

Advertisement

तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर मोईन अली के बारे में लिखा, 'अगर मोईन अली क्रिकेट से नहीं जुड़े होते तो वह ISIS में शामिल होने के लिए सीरिया चले जाते।' तस्लीमा नसरीन के इस ट्वीट के बाद यूजर्स जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ इसलिए कि वह दाढ़ी रखता है और पाकिस्तानी मूल का है?'

Advertisement

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत निराशाजनक ट्वीट। एकदम बकवास। सिर्फ इसलिए कि मोइन अली मुस्लिम धर्म के अनुयायी हैं, आप उनके खिलाफ कुछ भी कह सकते हैं? यह बिल्कुल मजाक नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आंटी किसी अच्छे मनोचिकित्सक के पास जाओ, वास्तव में आपको इसकी आवश्यकता है।'

बता दें कि मोईन अली आईपीएल 2021 में शिरकत करने के लिए भारत आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने सीएसके की जर्सी पर बीयर ब्रैंड के लोगो के लिए फ्रेंचाइजी से आपत्ति जताई थी और उनकी बातों को महत्वत्ता देते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें जर्सी से बीयर लोगो को हटाने की अनुमति दे दी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार