11 अक्टूबर,नई दिल्ली। बारबाडोस ट्राईडेंट्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2019 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 12 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बारबाडोस रविवार को फाइनल मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम से भिड़ेगी, जो इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। 

 
Advertisement

बारबाडोस के 160 रनों के जवाब में नाइट राइडर्स की टीम 19.3 ओवरों में 148 रनों पर ही ढेर हो गई। 9 गेदों में नाबाद 24 रन और 14 रन देकर 2 विकेट लेने के लिए एश्ले नर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जिसमें जॉनसन चार्ल्स ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। इंतब में रेमन रीफन और एश्ले नर्स ने नाबाद 24-24 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

नाइट राइडर्स के लिए अली खआन, खैरी पियरे और क्रिस जॉर्डन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम की शुरूआत खराब रही औऱ दोनों ओपनिंग बल्लेबाज सिर्फ 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम संभल नहीं सकी औऱ थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। सिकुग्गे प्रसन्ना ने 27 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया,लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं निभाया। 

बारबाडोस के लिए हैरी गर्नी,हेडन वॉल्श,एश्ले नर्स और रेमन रीफर ने 2-2 विकेट,वहीं कप्तान जेसन होल्डर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार