पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज शान मसूद (Shan Masood) न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने टिम साउदी के हाथों कैच आउट कराया। 

Advertisement

इस टेस्ट की पहली पारी में भी मसूद 0 के स्कोर पर आउट हो गए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मसूद टेस्ट इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार तीन पारियों में शतक जड़ने और लगातार तीन पारियों में 0 पारियों में 0 पर आउट हुए हैं।

Advertisement

उनसे पहले ही इंग्लैंड के रवि बोपारा और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने ही टेस्ट में यह अनचाहा कारनामा किया है।

बता दें कि पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी शान मसूद 0 पर ही आउट हुए थे। इस सीरीज की 4 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 10 रन निकले। मैनचेस्टर में मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी शतक जड़ा था। इसके बाद खेली गई 8 पारियों में मसूद सिर्फ 33 रन बनाए हैं।

पहली पारी में पाकिस्तान के 297 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 659 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बनाए हैं और मेजबान टीम से अभी भी 354 रन पीछे है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार