लाहौर, 24 अप्रैल| महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को 47 साल के हो गए। इस मौके पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर सचिन को बधाई दी और पिच पर दोनों के बीच हुई जंग को याद किया। सचिन ने कोविड-19 के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।
Advertisement
अख्तर ने ट्वीट किया, "सचिन तेंदुलकर को बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं। बिना शक, क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बल्लेबाज। आपको जानना, आपके साथ खेलना और आपके खिलाफ खेलना सौभाग्य की बात थी। मैदान पर आपके साथ प्रतिद्वंद्विता मेरे खेलने वाले दिनों का खजाना है।"
Advertisement
सचिन ने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी मां का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की। दुनिया भर से सचिन को उनके बर्थडे पर बधाइयां दी जा रही हैं।