BBL 10: ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है कि दुनिया में इस वक्त फील्डिंग का स्टैंडर्ड कितना टॉप क्लास का हो गया है। गुरुवार को ब्रिसबेन हीट के बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट द्वारा फील्डिंग में एक शानदार प्रयास को देखा गया। 

Advertisement

ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मैच के दौरान आठवें ओवर में यह अनोखा कारनामा देखने को मिला। मेलबर्न स्टार्स के बल्लेबाज निक लार्किन ने स्टेकेटी की गेंद पर मिड-विकेट क्षेत्र की ओर एक करारा शॉट खेला। इस शॉट को देखकर ऐसा लग रहा था कि गेंद आसानी से सीमा रेखा को पार कर जाएगी।

Advertisement

बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे मैक्स ब्रायंट ने अनोखी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। मैक्स ब्रायंट ने हवा में उड़कर डाइव लगाते हुए गेंद को पकड़ा और गिरने से पहले गेंद को बाउंड्री लाइन के पार फेंक दिया। उनके द्वारा किए गए इस कारनामे को देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए और उन्हे आईपीएल के दौरान निकोलस पूरन द्वारा की गई फील्डिंग की याद आ गई।

आईपीएल के एक मैच में निकोलस पूरन ने कुछ इसी तरह की हैरान कर देने वाली फील्डिंग की थी। फिलहाल मैक्स ब्रायंट द्वारा की गई इस शानदार फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस जमकर मैक्स ब्रायंट की तारीफ कर रहे हैं। वहीं अगर बिग बैश लीग के इस मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट ने इस मुकाबले को 18 रनों से जीतने में कामयाबी पाई है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार