BBL 10 knockout: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट के बीच नॉकआउट मुकाबले के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ है। सिडनी थंडर के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को बीच मैदान में बिना पैंट के देखा गया था। बल्लेबाजी करते हुए ख्वाजा थोड़े असहज नजर आए जिसके चलते उन्हें नए जॉक स्ट्रैप के लिए कॉल करना पड़ा था।

Advertisement

सिडनी थंडर की बल्लेबाजी के आठवें ओवर के दौरान यह वाक्या हुआ। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। ख्वाजा ने अपने जॉक स्ट्रैप को बदलने के लिए जब अपने जूते, पैड और पैंट को हटाया तब यह काफी दुर्लभ नजारा था। मनुका ओवल में हुई इस मजेदार घटना ने कमेंटेटर के साथ ही फैंस का भी ध्यान खींचा।

Advertisement

एलेक्स हेल्स के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए, ख्वाजा ने ठीक ठाक शुरुआत की। हालांकि इसके बावजूद ख्वाजा बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके। ख्वाजा ने चार चौकों की मदद से 30 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। ख्वाजा के लिए बिग बैश लीग कुछ खास नहीं रहा, 34 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 15 मैचों में 24.14 की औसत और 127.54 की स्ट्राइक रेट से महज 338 रन बनाए हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  ब्रिसबेन हीट ने बिना किसी दिक्कत के इस लक्ष्य को 7 विकेट के रहते ही हासिल कर लिया। हीट की तरफ से सैम हैजलेट ने 74 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार