मेलबर्न के मैदान पर खेले गए बीबीएल के 40वें मैच में मेलबर्न स्टार्स ने एकतरफा मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स को 111 रनों से हराया। देखें लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच में मेलबर्न स्टार्स के दिए गए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम के सभी बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए और पूरी टीम 14.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 68 रन पर ही ढ़ेर हो गई। एडिलेड की टीम की ओर से मैट रैनशॉ ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। इसके अलावा जोनाथन वेल्स ने 18 रनों की पारी खेली। इन दोनों को छोड़ दे तो अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाया।

Advertisement

मेलबर्न स्टार्स की ओर से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और जहीर खान के खाते में 2-2 विकेट गया। बिली स्टैंलेक एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स की टीम ने आंद्रे फ्लेचर की तूफानी पारी और अंत के ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल(37) और हिल्टन कार्टराइट(30) की ताबतोड़ बल्लेबाजी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। फ्लेचर ने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए।

एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से कैमरून वेलेंट और डैनी ब्रिग्स को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार