BBL 2020: बिग बैश लीग का छठा मैच सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने कमेंटेटर्स को काफी परेशान कर दिया। दरअसल मैच के दौरान खाली स्टेडियम में डीजे ने इतनी जोर से संगीत बजाया कि कमेंटेटरों को इससे निपटने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Advertisement

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली और मार्क वॉ डीजे से काफी दुखी नजर आए और खेल के बीच में इसके खिलाफ बात भी की। लाइव डीजे सेट अप खेल में नया नहीं है लेकिन संगीत की तीव्रता और धुनों की तीव्रता बीबीएल प्रशंसकों के लिए अब मुसीबत बन गई है। इसकी झलक सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले गए मैच के दौरान देखने को मिली। 

Advertisement

मैच के दौरान डीजे ने मैदान पर लाइव-एक्शन के वक्त जोर-जोर से संगीत बजाकर सभी को परेशान कर दिया। कमेंटरी के दौरान मार्क वॉ ने कहा, 'किसी को डीजे से कहना चाहिए कि वह गाना न बजाए जब गेंद फेंकी जाए।' वहीं ब्रेट ली भी कमेंटरी के दौरान डीजे से नाराज नजर आए। यह बातें सोशल मीडिया पर तब तूल पकड़ लीं जब एक रिपोर्टर ने ट्वीट किया कि रेनेगेड्स ने इस मैच को बहुत जल्दी खत्म कर दिया और हम सभी को डीजे से बचा लिया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो मेलबर्न रेनेगेड्स को इस मैच के दौरान 145 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए वहीं जवाब में बल्लेबाजी को उतरी मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम महज 60 रनों पर ऑलआउट हो गई।  

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार