मुंबई, 5 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा है कि उन्होंने आंतक को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को किसी तरह का पत्र नहीं लिखा। चौधरी से पूछा गया था कि क्या पत्र में सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम न लेना गलती थी? इस पर चौधरी ने कहा कि, "मैंने कोई पत्र नहीं लिखा।"

Advertisement

चौधरी ने कहा, "आईसीसी के चेयरमैन ने इस मुद्दे पर बयान दिया है और कहा है कि यह मुद्दा आईसीसी की पहुंच से बाहर है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं यहां साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि विचारों में मतभेद नहीं हैं। बीसीसीआई सीईओ की आईसीसी के साथ लिखित में बातचीत हुई है। इसमें दो मुद्दे थे। पहला खिलाड़ी और प्रशंसकों की सुरक्षा को लेकर।"

बीसीसीआई की अपील को आईसीसी ने खारिज कर दिया था। आईसीसी ने कहा था कि उसका इस तरह के मसलों से कोई लेना-देना नहीं हैं। 

बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद लिखा था जिसमें 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। 

चौधरी ने कहा कि इंग्लैंड में मई से शुरू होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई की प्राथमिक चिंता खिलाड़ियों की सुरक्षा है। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "दूसरा मुद्दा यह था कि भारत और आईसीसी के अन्य सदस्य उन टीमों के साथ न खेलें जहां इस तरह की गतिविधियों को पनाह मिलती है।"

चौधरी ने कहा, "इस पर आईसीसी ने विचार करने के बाद कहा है कि यह बात आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार