AU-W vs IN-W ODI: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां वो तीन मैचों की टी20 सीरीज (AU-W vs IN-W T20) के बाद मंगलवार, 24 फरवरी से इतने ही मैचों की वनडे सीरीज (AU-W vs IN-W ODI Series) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय खेमे से जुड़ी एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय वनडे स्क्वाड में स्टार खिलाड़ी प्रतिका रावल (Pratika Rawal) की एंट्री हो गई है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद BCCI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में बताया है कि प्रतिका रावल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जोड़ लिया गया है।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रतिका रावल ने BCCI के COE में अपना रिहैब पूरा किया और अब वो अपने टखने की चोट से पूरी तरह ठीक हो चुकी है, जो कि उन्हें अक्टूबर के महीने में आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी थी। 

भारतीय टीम के लिए ये बेहद ही राहत की खबर है। जान लें कि 25 साल की प्रतिका वनडे टीम की सबसे अहमद सदस्यों में से एक हैं और लगभग 4 महीने बाद वनडे स्क्वाड में वापसी कर रही है। उन्होंने देश के लिए अब तक 24 वनडे मैचों में 50.45 की औसत से 1110 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी ठोकी। इतना ही नहीं, वो गेंदबाज़ी करके भी योगदान करती है और वनडे में 6 विकेट ले चुकी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पूरी स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतिका रावल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार