मुंबई, 21 नवंबर| अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए गुरुवार को 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी। वेस्टइंडीज की टीम को भारत दौरे पर छह दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं।

Advertisement

चयन समिति ने कोलकाता में हुई बैठक में भारतीय टीम का चयन किया। चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज खलील अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या को बाहर करके तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव को टी-20 टीम में शामिल किया है। खलील और क्रुणाल बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा थे।

 
Advertisement

इसके अलावा कप्तान विराट कोहली की भी इस सीरीज में वापसी हुई है, जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ आराम दिया गया था। पिछली टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

इसके अलावा मोहम्मद शमी की भी टी-20 में वापसी हुई है जबकि शार्दुल ठाकुर को बाहर कर दिया गया है।

खलील और नवदीप सैनी को वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह शिवम दुबे को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। दीपक चहर की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।

टीम :

Advertisement

वनडे : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, दीपक चहर और भुवनेश्वर कुमार।

टी-20 : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार