Team India New Head Coach: इंडियन टीम को जल्द ही अपना नया हेड कोच मिलने वाला है। बीसीसीआई नए हेड कोच की खोज में है और अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई ने साल 2011 में इंडियन टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका रखने वाले दिग्गज बल्लेबाज़ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को इस पॉजिशन के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

ESPN क्रिकइंफ़ो की रिपोर्ट की माने तो  बीसीसीआई ये चाहती है कि गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ को रिप्लेस करके इंडियन टीम के नए हेड कोच बने और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ये जिम्मेदारी संभाले। आपको बता दें कि मौजूदा समय में गौतम गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

केकेआर के साथ गौतम गंभीर के जोड़ने के बाद टीम के प्रदर्शन में एक बड़ा अंतर देखने को मिला है। पिछले दो सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और आलम ये था कि वो पॉइंट्स टेबल पर बॉटम चार में मौजूद थे। लेकिन गौतम गंभीर के मेंटॉर बनने के साथ ही आईपीएल 2024 में केकेआर ने प्लेऑफ के लिए पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर रहकर क्वालीफाई किया है।

ये भी जान लीजिए कि पिछले दो सालों से गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े हुए थे और इस दौरान LSG ने भी दोनों ही बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। ये बड़ी वजह हो सकती है जिस कारण बीसीसीआई उन्हें इंडियन टीम के नए हेड कोच के तौर पर देख रही हो।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने ये साफ कर दिया है कि मौजूदा इंडियन टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ेगा, लेकिन वो इस पद के लिए एक बार फिर से अप्लाई कर सकते हैं। वीवीएस लक्ष्मण और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गज भी इंडियन टीम के नए हेड कोच बनने की रेस में शामिल हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार