भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक टेलीविजन स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा की जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है और अब वो बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर नहीं हैं। उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है औऱ जय शाह नेउनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने लगभग 40 दिन पहले ही चेतन शर्मा को दोबारा चयन समिति का अध्यक्ष बनाया था लेकिन दोबारा चीफ सेलेक्टर बनना उन्हें रास नहीं आया और अब एक घटना ने उनकी पूरी जिंदगी को बदल दिया है। चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा फिलहाल इस बारे में कोई अपडेट नहीं है लेकिन चेतन शर्मा की छुट्टी के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए चयन समिति की बैठक अब अनिश्चितता की स्थिति में है।

Advertisement

अभी कुछ ही दिन पहले चेतन शर्मा का एक बड़ा स्टिंग ऑपरेशन हुआ था जिसमें उन्होंने बड़े खुलासे किए और इन खुलासों ने भारतीय क्रिकेट में भूचाल सा ला दिया। चेतन ने इस स्टिंग ऑपरेशन में ये बात कूृबूली कि खिलाड़ी फिट नहीं होते थे तो वो खेलने के लिए इंजेक्शन लेते हैं। वो 80 फीसदी फिटनेस पर भी खेलने को तैयार होते हैं। वो इंजेक्शन लेते हैं और खेलना शुरू कर देते हैं।

चेतन शर्मा ने अपने खुलासे में कहा कि मैं पेनकिलर के बारे में नहीं इंजेक्शन के बारे में बात कर रहा हूं। अगर वो पेनकिलर लेते हैं तो वो डोपिंग में आ जाएगा। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस बात से वाकिफ हैं कि डोपिंग रोधी में कौन से इंजेक्शन आते हैं। जसप्रीत बुमराह झुकने में असमर्थ थे क्योंकि उन्हें एक बड़ी चोट लगी थी, इसके अलावा एक या दो खिलाड़ी हैं जो निजी तौर पर इंजेक्शन लेते हैं और कहते हैं कि वे खेलने के लिए फिट हैं।'

इसके अलावा चेतन ने विराट कोहली और सौरव गांगुवी को लेकर भी खुलासा किया और बताया कि विराट को लगा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की वजह से उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी है। चयन समिति की वीडियो कांफ्रेंस में 9 लोग थे, सौरव गांगुली ने उनसे कहा था कि 'इस बारे में एक बार सोच लो'। मुझे लगता है कि विराट कोहली ने इस बात को नहीं सुना। वहां 9 अन्य लोग थे जिनमें मैं और अन्य सभी चयनकर्ता, बीसीसीआई अधिकारी शामिल थे। कोहली ने शायद उन्हें नहीं सुना होगा।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार