मुंबई, 15 जून (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को टेस्ट मैच के पहले सत्र में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल करने पर शिखर धवन को बधाई दी है।

Advertisement

धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र में 107 रनों की शतकीय पारी खेल यह उपलब्धि अपने नाम की। 

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के सलामी बल्लेबाज धवन छठे स्थान पर हैं। उन्होंने इस पारी में खेली गईं 96 गेंदों में 19 चौके और तीन छक्के लगाए। 

धवन से पहले टेस्ट मैच के पहले सत्र में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम था। वह शतक लगाने से केवल एक रन से चूक गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह पारी खेली थी। 

बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सी.के. खन्ना ने कहा, "पहले सत्र में ही शतक लगाना एक अतुलनीय उपलब्धि है। इस शानदार पारी के लिए मैं धवन को बधाई देता हूं।"

Advertisement

बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने धवन को बधाई देते हुए कहा, "अपनी शानदार पारी से धवन ने बेंगलुरू की सुबह आनंदमयी कर दी। इस खेल को देखने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल रहे हैं और विश्व भर में कई लोगों ने इसे देखा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार