राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। संजू सैमसन को इस मैच में विवादित तरीके से आउट दे दिया गया था जिसके बाद वो अंपायर्स के साथ बहस करते दिखे थे और अब इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को उनकी इस हरकत के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

आईपीएल के बयान के अनुसार, "आरआर कप्तान ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है। 07 मई को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच 56 के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।"

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ मैच में सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन पारी के 16वें ओवर में शाई होप ने बाउंड्री लाइन पर एक शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया। हालांकि, होप कैच पकड़ते समय बाउंड्री रोप के काफी करीब थे और कुछ लोगों का मानना है कि थर्ड अंपायर को रिप्ले और अच्छे से देखना चाहिए था और शायद यही संजू सैमसन भी चाहते थे क्योंकि थर्ड अंपायर ने एक मिनट के अंदर ही अपना फैसला सुना दिया और संजू को आउट दे दिया।

Also Read: Live Score

संजू काफी नाखुश थे और वो अंपायर्स से बहस करते दिखे और यही कारण है कि बीसीसीआई ने उन्हें जुर्माना लगाया है। इससे पहले 10 अप्रैल को भी, जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार