भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले रविवार को दुबई में खेले गए एशिया कप सुपर 4 राउंड के मुकाबले के दौरान मैदान पर पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ (Haris Rauf) और साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) के व्यवहार को लेकर के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के समक्ष आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने बुधवार को ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

अगर रऊफ औऱ फरहान लिखित रूप से आरोपों से इनकार करते हैं तो फिर आईसीसी इस मामले में सुनवाई करेगा। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को मैच रैफरी रिची रिचर्डसन के समक्ष पेश होना होगा, जो टूर्नामेंट के दूसरे मैच रैफरी हैं एंडी पाइक्रॉफ्ट के अलावा। 

Advertisement

फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले से ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था तो हारिस रउफ ने संजू सैमसन का विकेट लेने के बाद आक्रामकता दिखाई थी और बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए फैंस की तरफ इशारे किए थे। बीसीसीआई ने जिन घटनाओं की शिकायत की है, वे संभवतः वही हैं। उस दिन के बाद से इन घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

यह भी खबर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है,  14 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में मिली जीत को इस साल अप्रैल में हुए "पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों" को समर्पित करने को लेकर।

पीसीबी ने आरोप लगाया है कि सूर्यकुमार का बयान राजनीतिक था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि रविवार को दोनों टीमों के बीच हुए सुपर 4 के मुकाबले में काफी गर्मागर्मी देखने को मिली थी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ और भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बीच मैदान पर काफी गर्मागर्मी हुई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार