इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीज़न के बीच 29 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और इंग्लैंड दौरे की तैयारियों से संबंधित मीटिंग करने वाला था लेकिन अब ये मीटिंग स्थगित कर दी गई है। ये मीटिंग 29 मार्च को गुवाहाटी में होने वाली थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है और अभी तक नई तारीख के बारे में कोई अता-पता नहीं है।

Advertisement

इंडिया टुडे ने पहले बताया था कि बीसीसीआई आगामी सत्र के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची और संभावित टेस्ट कप्तान को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से मिलने वाला है। इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा अपना ए-प्लस कॉन्ट्रैक्ट बरकरार रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन इनमें से कुछ खिलाड़ियों का खेल के सबसे लंबे प्रारूप में उनका भविष्य अधर में है।

Advertisement

कोहली एक और नाम है जिसने टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में चयनकर्ताओं के साथ बातचीत की और ऐसा लगता है कि इंग्लैंड दौरा स्टार बल्लेबाज के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। ये भी उम्मीद की जा रही थी कि कुछ नए नाम कॉन्ट्रैक्ट सूची में शामिल होंगे, क्योंकि श्रेयस अय्यर को वापस बुलाया जाना तय है। श्रेयस को पिछले साल ईशान किशन के साथ केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट सूची से बाहर रखा गया था, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उनके हालिया प्रदर्शन के बाद, मुंबई के इस बल्लेबाज को कॉन्ट्रैक्ट सूची में फिर से शामिल किया जाना तय है।

बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के लिए एक और नया नाम वरुण चक्रवर्ती का है, जो दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में भारत के लिए तुरुप का इक्का थे। चक्रवर्ती ने खेले गए 3 मैचों में 9 विकेट लिए और भारत को खिताब जीतने में मदद की। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अलावा, हाल ही में खराब फॉर्म के बाद टेस्ट टीम का भविष्य भी चर्चा में है। इंग्लैंड दौरे के करीब होने के कारण खेल के सबसे लंबे प्रारूप में कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता और भविष्य पर चर्चा होनी थी।

ऐसे में ये मीटिंग जब भी होगी भारतीय फैंस की निगाहें इस मीटिंग पर रहने वाली हैं। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलने के लिए जाना है जिसका पहला मैच 20 जून को लीड्स में शुरू होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार