भारतीय फुटबॉल टीम ने सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) के नेतृत्व में गजब खेल का प्रदर्शन करते हुए एशियन कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है कोने-कोने से टीम को बधाई मिल रही है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भी इंडियन फुटबॉल टीम को बधाई दी। इस दौरान सौरव गांगुली से एक बड़ी चूक हो गई।

Advertisement

सौरव गांगुली ने ट्वीट कर भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई दी यहां तक सब ठीक था। लेकिन, इस ट्वीट में गांगुली ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसे नेपाल के फैन ने पकड़ लिया और उसके बाद गांगुली को आनन-फानन में अपने इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा। बाद में गांगुली ने गलती सुधारते हुए एक दूसरा ट्वीट किया था।

Advertisement

दरअसल सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री को अपने इस पोस्ट में टैग किया था। लेकिन, यहां पर उन्होंने सुनील छेत्री की जगह किसी गलत सुनील को टैग कर दिया। उस यूजर ने गांगुली को जवाब देते हुए कहा कि ये आपके कप्तान सुनील छेत्री नहीं हैं। मैं नेपाल का रहने वाला हूं कृपया इसे ठीक कर लो।

सुनील नाम के नेपाली शख्स ने सौरव गांगुली को जवाब देते हुए लिखा, 'हाय सौरव, मैं सुनील हूं नेपाल से। मैं आपका कप्तान सुनील छेत्री नहीं हूं। कृपया इसे ठीक कर लो।' बता दें कि सुनील छेत्री को सर्वकालिक महान भारतीय फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। सुनील छेत्री ने भारत के लिए 128 इंटरनेशनल मैचों में 83 गोल किए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार