IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है जिसके लिए बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही रिटेंशन नियमों को साफ कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने इसके लिए प्लान बना लिया है। उन्होंने नियमों में कुछ बदलाव किये है जिसके तहत अब सभी फ्रेंचाइजी अपने पांच-पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी, वहीं राइट टू मैच का ऑप्शन टीमों के पास नहीं होगा।

Advertisement

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी  फ्रेंचाइजियों के लिए ये राहत की खबर है, क्योंकि ज्यादातर टीमें यही चाहती है कि उनकी कोर टीम बनी है और उन्हें ज्यादा बदलाव ना करने पड़े। ऐसे में अगर वो अपने पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर पाते हैं तो उनकी मुख्य टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे।

Advertisement

आपको ये भी बता दें कि इससे पहले पिछली बार मेगा ऑक्शन साल 2022 में हुए थे और तब सभी फ्रेंचाइजियों को अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमती दी गई थी। जिसमें अधिकतम तीन भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते थे।

गौरतलब है कि अधिकतर फ्रेंचाइजी का ये मानना है कि एक टीम को तैयार करने में लंबा समय और मेहनत लगती है। ऐसे में अगर सिर्फ तीन रिटेंशन का विकल्प रहेगा तो अधिकांश खिलाड़ी ऑक्शन में चले जाएंगे जिसके बाद उन्हें वापस टीम में शामिल करना काफी मुश्किल होगा। इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जिन पर फ्रेंचाइजी ने काफी निवेश किया और उनको ग्रूम करने का काम किया है, ऐसी स्थिति में वो टीम के हाथ से निकल सकते हैं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके अलावा दूसरी तरफ जिन फ्रेंचाइजी के पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे, वो ऐसे नियमों के खिलाफ दिखे हैं और नए सिरे से ऑक्शन के दौरान टीम बनाने के पक्ष में नजर आए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार