लीड्स, 7 जुलाई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक के बाद एक, तीन हवाई जहाज निकले जिन पर राजनैतिक संदेश लिखे हुए थे। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा को लेकर आश्वासन की मांग की है। 

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने पत्र में आईसीसी से कहा है कि यह हैरानी करने की वाली बात है कि हेडिंग्ले में मैच के दौरान कैसे तीन विमान राजनीतिक नारों के साथ अलग-अलग समय पर स्टेडियम के ऊपर से गुजर गए। 

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने शनिवार को आईसीसी को लिखे पत्र में कहा, "बीसीसीआई की ओर से, मैं यह ध्यान दिलाना चाहता हूं कि आज हुई घटना को हम बेहद गंभीरता से लेते हैं। हम आईसीसी और ईसीबी से अनुरोध करते हैं कि हमें आश्वासन दिया जाए कि आगे के खेलों में ऐसी कोई घटना नहीं होगी। इसके अलावा हम यह भी आश्वासन चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय प्रशंसकों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।" 

आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटली, इस घटना के लिए पहले ही बीसीसीआई से माफी मांग चुके हैं। 

उन्होंने कहा, "ईमेल के लिए आपका धन्यवाद। हां, हम बैनरों से अवगत हैं। आज सुबह स्टेडियम के ऊपर से दो विमान उड़े।" 

Advertisement

आईसीसी ने बाद में एक बयान जारी कर कहा है, "यह एक बार दोबारा हुआ इस पर हमें खेद है। हम आईसीसी वर्ल्ड कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम किया है ताकि इस तरह के विरोध को रोका जाए। पहले हुए वाकये के बाद वेस्ट यार्कशायर पुलिस ने हमें आश्वस्त किया था कि इस तरह की चीजें दोबारा नहीं होंगी। इसलिए ऐसा दोबारा हुआ इससे हम निराश हैं।" 

गौरतलब है कि भारत-श्रीलंका मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक के बाद एक तीन हवाई जहाज निकले जिन पर राजनैतिक संदेश लिखे हुए थे। 

पहले हवाईजहाज निकला, जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था-'कश्मीर के लिए न्याय'। 

Advertisement

इसी के बाद एक और हवाई जहाज निकला जिस पर एक और बैनर लगा हुआ था और उस पर लिखा था- 'भारत नरसंहार बंद करो और कश्मीर को आजाद करो'। 

इन दोनों विमानों के बाद एक और विमान स्टेडियम के ऊपर से गुजरा जिसके बैनर पर लिखा था कि भारत में मॉब लिंचिंग बंद की जाए। 

इसे लेकर आईसीसी नाराज दिखी और उसने मैनचेस्टर तथा बर्मिंघम की पुलिस से बात की। पुलिस ने आईसीसी को भारोसा दिलाया कि वह इन दो शहरों के स्टेडियम के आस-पास के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित करेगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार