26 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाडी युवराज सिंह एक और विदेशी लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। युवराज सिंह टी-10 लीग के तीसरे सीजन में मराठा अरेबियंस की टीम का हिस्सा होंगे। 10 ओवर के खेल वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवम्बर को यूएई में होगी। इसके सभी मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 24 नवंबर को होगा।

Advertisement

मराठा अरेबियंस की टीम दिग्गज खिलाड़ियों से भरी हुई है। टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज माने जाने वाले राशिद खान इसी टीम का हिस्सा हैं। उनके अलावा एलेक्स हेल्स, लसिथ मलिंगा, ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि रिटायरमेंट के बाद युवराज सिंह ने कनाडा में आयोजित ग्लोबल  टी-20 लीग का भी हिस्सा थे। अब युवी टी-10 लीग में भी अपनी भागीदारी देने वाले हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार