भारत और इंग्लैडं के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाना है। चेन्नई टेस्ट से पहले दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं लेकिन इसी बीच भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह नैट प्रैक्टिस के दौरान एक अलग ही रंग में नजर आए।

Advertisement

बीसीसीआई ने शनिवार को जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो दिग्गज भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले के एक्शन में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बुमराह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "हम सभी ने जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर्स और तेज बाउंसरों को देखा है। शायद इससे पहले आपने इस तेज गेंदबाज के इस अवतार को पहले कभी नहीं देखा होगा। बुमराह ने दिग्गज अनिल कुंबले के गेंदबाजी एक्शन में गेंदबाजी करने की कोशिश की है और बखूबी इसे निभाया भी है।’

बुमराह के इस वीडियो के वायरल होने के बाद खुद अनिल कुंबले ने बुमराह की इस कोशिश को सराहा है। उन्होंने बकायदा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बुमराह की तारीफ की।

कुंबले ने लिखा, ‘बुमराह, बहुत अच्छे। आप बहुत करीब थे। आप अगली पीढ़ी के युवा तेज गेंदबाजों के लिए एक प्रेरणा हैं जो आपकी शैली की नकल कर रहे हैं। आगामी सीरीज के लिए शुभकामनाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार