मियामी, 1 अगस्त | भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज से पहले मियामी में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से मिलने पहुंची हुई हैं और इस दौरान दोनों एक साथ काफी अच्छा वक्त गुजार रहे हैं। मियामी दौरे की दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया में हर कहीं छायी हुई है।
Advertisement
इनमें से एक तस्वीर में दोनों एक एयरपोर्ट बस के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अनुष्का ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट में दिख रही हैं जबकि विराट व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।
Advertisement
एक अन्य तस्वीर में अनुष्का को व्हाइट एंड ब्लू स्ट्राइप्ड पैंट सूट में देखा जा रहा है और ये स्टार कपल अपने एक प्रशंसक संग तस्वीर लेते दिख रहे हैं।
इससे पहले 31 वर्षीय यह अभिनेत्री इंग्लैंड में भारतीय विश्व कप में भी कोहली के साथ शामिल हुई थीं।