Zimbabwe vs Afghanistan Test: जिम्बाब्वे के ओपनिंग बल्लेबाज बेन कुरेन (Ben Curran) ने अफगानिस्तान के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। कुरेन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते हुए 256 गेंदों में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके जड़े। बता दें कि उनके पिता और दोनों भाई भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। 

Advertisement

उनके पिता केविन कुरेन जिम्बाब्वे के लिए खेले और उनके लिए 11 वनडे मैचों में 9 विकेट लिए और दो अर्धशतकों सहित 287 रन बनाए। इसके अलावा   मौजूदा समय में सैम कुरन ने इंग्लैंड के लिए 24 टेस्ट, 35 वनडे और 63 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक सैंकड़े के आंकड़े तक नहीं पहुंचे हैं। दूसरे भाई टॉम कुरेन तेज गेंदबाज है औऱ अभी तक इंग्लैंड  के लिए 2 टेस्ट, 28 वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

Advertisement

लेकिन बेन अपने परिवार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वनडे औऱ टेस्ट में शतक जड़ने का कारनामा किया है।

बता दें  कि कुरेन का यह आठवां टेस्ट मैच  है और उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 8 वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें एक शतक आया है। 

कुरेन ने शानदार बल्लेबाजी  करते हुए निक वेल्च  साथ दूसरे विकेट के लिए और सिकंदर रजा के साथ पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारियां की। 
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता  मिलने के बाद अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में कुरेन की पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने इस टेस्ट मैच में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार