Kevin curran: Cricket News & Match Updates
Ben Curran ने परिवार का नाम किया रोशन,वो कर दिखाया तो पिता और भाई इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं कर पाए
Zimbabwe vs Afghanistan Test: जिम्बाब्वे के ओपनिंग बल्लेबाज बेन कुरेन (Ben Curran) ने अफगानिस्तान के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। कुरेन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते हुए 256 गेंदों में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके जड़े। बता दें कि उनके पिता और दोनों भाई भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं।
उनके पिता केविन कुरेन जिम्बाब्वे के लिए खेले और उनके लिए 11 वनडे मैचों में 9 विकेट लिए और दो अर्धशतकों सहित 287 रन बनाए। इसके अलावा मौजूदा समय में सैम कुरन ने इंग्लैंड के लिए 24 टेस्ट, 35 वनडे और 63 टी20 मैच खेले हैं, लेकिन अभी तक सैंकड़े के आंकड़े तक नहीं पहुंचे हैं। दूसरे भाई टॉम कुरेन तेज गेंदबाज है औऱ अभी तक इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट, 28 वनडे और 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। Read More...