इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज बेन डकेट (Ben Duckett) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नाम वापस ले लिया है। डकेट ने इसकी जानकारी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को दे दी है, हालांकि फ्रेंचाइजी ने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Advertisement

डकेट ने इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ध्यान फोकस करने के चलते आईपीएल के आगामी सीजन से नाम वापस लिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

द टेलीग्राफ को दिए इंटरव्यू में डकेट ने कहा, “बचपन में, मैं इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखता था, बस यही मेरा सपना था। "

डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी ओपन करने के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था। नियम के अनुसार अब डकेट के आईपीएल खेलने पर दो साल का बैन लग सकता है। डकेट इससे पहले कभी आईपीएल नहीं खेले थे।

डकेट ने आगे कहा, “यह एक बहुत ही मुश्किल फ़ैसला था, और मैं दिल्ली में सभी से माफी मांगना चाहता हूं कि मैं नहीं आ पाऊँगा। जब मैंने खुद को ऑक्शन में शामिल किया, तो मुझे लगा कि यह एक शानदार मौका होगा; और दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी का मुझे चुनना तो कमाल की बात थी। मैं बहुत ज़्यादा उत्साहित था। यह दुनिया का सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हैं, और यह एक ज़बरदस्त अनुभव होता।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि मैं आईपीएल को अलविदा कह रहा हूं या नहीं, जबकि मैंने इसमें कभी खेला भी नहीं है। मेरी मौजूदा उम्र को देखते हुए, यह मेरे लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर पाऊंगा। लेकिन मैंने इस बारे में बहुत सोचा है, और मुझे पता है कि यह मेरे करियर के लिए सही फैसला है।"

Advertisement

डकेट का इंग्लैंड के लिए पिछले कुछ समय प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा। डकेट ने एशेज़ सीरीज़ में 20.2 की औसत से 221 रन बनाए। वह T20 वर्ल्ड कप 2026 की इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार