VIDEO : क्या फोक्स को धोनी ने दी है ट्रेनिंग ? इंग्लिश विकेटकीपर का ये कैच देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

Updated: Mon, Feb 15 2021 11:57 IST
Cricket Image for VIDEO : क्या फोक्स को धोनी ने दी है ट्रेनिंग ? इंग्लिश विकेटकीपर का ये कैच देखकर उ (Image Credit: Twitter)

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर इस टेस्ट में इंग्लिश टीम के लिए कुछ सही रहा है तो वो है बेन फोक्स की विकेटकीपिंग। इस इंग्लिश विकेटकीपर ने चेपॉक की घूमती पिच पर जिस तरह से विकेटकीपिंग की उसने सभी फैंस का दिल जीत लिया।

फोक्स ने चेन्नई टेस्ट में तीन स्टम्पिंग करने के अलावा कई शानदार कैच भी पकड़े। उनकी तेजतर्रार स्टम्पिंग देखकर फैंस का दिल गदगद हो उठा है और वो इस विकेटकीपर बल्लेबाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस फोक्स की तुलना भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से कर रहे हैं।

अगर चेन्नई टेस्ट की बात करें तो फोक्स की विकेटकीपिंग सिर्फ एक नमूना है। इससे पहले भी ये विकेटकीपर हैरान कर देने वाले कैच और स्टम्पिंग को अंजाम दे चुका है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अचानक से वो ट्रेंड कर रहे हैं।

 फोक्स की तारीफ करते हुए एक फैन ने तो अपने ट्विटर अकाउंट से ये तक कह दिया कि लगता है कि चेन्नई में बेन फोक्स को विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दी है। इसके अलावा भी फैंस इस इंग्लिश विकेटकीपर को लेकर मज़ेदार ट्वीट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि बेन फोक्स किस तरह से भारतीय फैंस का दिल जीत रहे हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें