Australia vs Sri Lanka 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया औऱ श्रीलंका के बीच शुक्रवार (11 फरवरी) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। बिग बैश लीग 2021-22 में धमाल बचाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज बेन मैकडरमोट (Ben McDermott ) इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे। कप्तान एरॉन फिंच ने मैच की पूर्व संध्या पर इसकी पुष्टि की। 

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज में डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया है औऱ 27 वर्षीय मैकडरमोट को टीम में जगह दी गई है। जिन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच अगस्त 2021 में खेला था। 

Advertisement

मैकडरमोट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिग बैश लीग 2021-22 में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 13 मैचों में उनके बल्ले से 577 रन बनाए, जिसमें उन्होंने लगातार दो शतक जड़े और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड खास नहीं रहा है। 17 मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 13.66 की औसत से 164 रन बनाए हैं।

इसके अलावा इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करेंगे। इंगलिस नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उनकी जगह मैथ्यू वेड संभालेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा .

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार