ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम के लिए एक बड़ी खबर आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जो कई महीनों से चोट के कारण बाहर चल रहे थे उनकी टीम में वापसी हुई है।

Advertisement

स्टोक्स को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम और सलाहकारों ने हरी झंडी दी है और अब स्टोक्स भी पूरी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे।

Advertisement

स्टोक्स ने वापसी की बात करते हुए कहा,"मुझे अब अपनी टीम के साथियों से मिलना है और उनके साथ फील्ड पर उतरना है। मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयार हूं।"

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा," बेन स्टोक्स ने ये बार-बार दिखाया है कि वो इंग्लैंड की टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं और उनके आने से एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को फायदा होगा।"

एशेज सीरीज की शुरुआत 8 दिसंबर से होगी और 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 जनवरी से खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार