Ben Stokes Bag Got Stolen: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस समय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हुआ ये है कि लंदन के किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन से बेन स्टोक्स का बैग चोरी हो गया है जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Advertisement

इस चोर ने स्टोक्स का कपड़ों से भरा बैग चुरा लिया जिसके बाद स्टोक्स ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इस घटना के बारे में जानकारी दी है। स्टोक्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा, ”जिस किसी ने भी किंग्स क्रॉस ट्रेन स्टेशन से मेरा बैग चुराया है। मुझे लगता है कि मेरे कपड़े तुम्हारे लिए काफी बड़े होंगे।”

Advertisement

स्टोक्स ने इस ट्वीट के अंत में एक गुस्से वाली इमोजी भी लगाई जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो इस घटना से कितने आग बबूले हैं। स्टोक्स के इस ट्वीट पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और स्टोक्स को अलग-अलग तरह की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल कुछ फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि स्टोक्स का बैग उन्हें जल्द से जल्द मिल जाए।

आपको बता दें कि फिलहाल इंग्लिश टीम बांग्लादेश के दौरे पर है जहां वो वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। इंग्लैंड ने बांग्लादेश को उसी की धरती पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया था लेकिन बांग्लादेशी टीम ने टी-20 सीरीज में जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लिश टीम को शुरुआती दो मैचों में हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीत ली है।

अब दबाव इंग्लिश टीम पर है क्योंकि अगर वो आखिरी टी-20 मैच भी हारे तो बांग्लादेश उनका टी-20 में 3-0 से क्लीन स्वीप कर देगा। स्टोक्स ने वनडे फॉर्मैट से संन्यास ले लिया है लेकिन इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर इंग्लिश टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम में शामिल करना चाहता है लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए वनडे में दोबारा से खेलते हुए दिखेंगे या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार